मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र स्थित कासीटांड़ रेलवे हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान कालाझरिया पंचायत के हीरापुर गांव निवासी 35 वर्षीय जियाकी हेम्ब्रम के रूप में हुई है। वह मैनेजर टुडू की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार जियाकी हेम्ब्रम बुधवार दोपहर से घर से लापता थीं। काफी खोजबीन के बाद शाम करीब सात बजे उनका शव रेलवे ट्रैक के पास पोल संख्या 261/4 के निकट मिला।

परिजनों ने नहीं जताया किसी पर संदेह

मृतका के ससुर बाबूजन टुडू ने बताया कि पिछले कुछ समय से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। फिलहाल परिवार की ओर से किसी व्यक्ति पर संदेह व्यक्त नहीं किया गया है। घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर करमाटांड़ थाना के सब-इंस्पेक्टर आलम अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: गढ़वा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार; दहेज हत्या का आरोप

सभी पहलुओं पर हो रही जांच

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से जुड़ा प्रतीत होता है। हालांकि मौत की परिस्थितियों को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। अधिकारियों के अनुसार यह घटना दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई है, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस तथ्यों के आधार पर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment