मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कराईकेला में रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

--Advertisment--

  • NH-75(E) पर दर्दनाक हादसा

Samachar Post रिपोर्टर, पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना रांची–चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 (ई) पर कराईकेला पानी टंकी और पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हाट बाजार से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार बनमालीपुर गांव निवासी महेश पुर्ती अपने रिश्तेदार कोलचकड़ा गांव निवासी सुनील गागराई और एक अन्य युवक के साथ बाइक से कराईकेला साप्ताहिक हाट बाजार गए थे। लौटते समय शाम करीब 5:10 बजे चक्रधरपुर से बंदगांव की ओर जा रही स्कॉर्पियो से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई।

यह भी पढ़ें: धनबाद गैस रिसाव मामला: मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण

टक्कर इतनी तेज कि वाहन हुए क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक पर तीन युवक सवार थे और रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और स्कॉर्पियो दोनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में सिमिडीरी पंचायत के मुखिया महेंद्र पुर्ती के भतीजे महेश पुर्ती और सुनील गागराई की मौके पर ही मौत हो गई।

तीसरा युवक फरार, पुलिस जांच में जुटी

बाइक पर सवार तीसरे युवक के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि वह हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कराईकेला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शव शीतगृह में सुरक्षित, पोस्टमार्टम आज

पुलिस ने पंचनामा कर शवों को रेलवे अस्पताल के शीतगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो और बाइक को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

https://samacharpost.live/2025/12/dhanbad-gas-leak-chief-secretary-inspection-jharkhand/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment