मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

देश के युवा सिस्टम से तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैं: सोनाल शांति

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,लातेहार :झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा है कि देश का युवा वर्तमान व्यवस्था से परेशान होकर आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि सिस्टम की नाकामी का सबसे बड़ा खामियाजा छात्रों और युवाओं को भुगतना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें :रांची: सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान—डॉक्टरों को मिलेगा मेडिकल टूर, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर

छात्र आत्महत्याओं के बढ़ते मामलों पर जताई चिंता

बुधवार को लातेहार स्थित परिसदन भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सोनाल शांति ने कहा कि वर्ष 2022 में देश में दर्ज कुल आत्महत्या मामलों में 7.6 प्रतिशत छात्र थे, जिसकी संख्या करीब 13 हजार थी। उन्होंने दावा किया कि बाद की रिपोर्टों में यह आंकड़ा और अधिक बढ़ा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कोटा, त्रिशूर और चेन्नई जैसे प्रमुख शिक्षा केंद्रों में छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं पर बढ़ता दबाव और व्यवस्था की कमियां गंभीर समस्या बन चुकी हैं।

पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं पर सवाल

सोनाल शांति ने कहा कि वर्ष 2014 से 2024 के बीच विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में करीब 89 पेपर लीक के मामले सामने आए, जिसके कारण कई परीक्षाएं दोबारा आयोजित करनी पड़ीं। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं का विश्वास व्यवस्था से कमजोर हुआ है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को यह भरोसा दिलाना चाहिए कि भविष्य में छात्रों और युवाओं के साथ ऐसी परिस्थितियां दोबारा नहीं बनेंगी।

खाली पदों और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया

सोनाल शांति ने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं। उन्होंने दावा किया कि लाखों पद खाली होने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया अपेक्षित गति से नहीं हो रही है, जबकि नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

युवाओं और छात्रों के लिए अभियान चला रही कांग्रेस

उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं और छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए देशभर में अभियान चला रही है। पार्टी का उद्देश्य ऐसी व्यवस्था तैयार करना है, जिसमें युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

https://samacharpost.live/2026/06/jharkhand-doctor-medical-tour-aiims-apollo-hemant-soren-health-policy/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment