मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरायकेला-खरसावां में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड हाइवा समेत तीन वाहन जब्त

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला-खरसावां : जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में सोमवार देर रात ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पातकुम इलाके में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान ओवरलोड हाइवा समेत तीन वाहनों को जब्त किया गया। उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खनन विभाग, अंचल कार्यालय और ईचागढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बालू और पत्थर के परिवहन की जांच की। अभियान के दौरान खनिज लदे वाहनों के परिवहन चालान, दस्तावेजों और निर्धारित मात्रा की बारीकी से जांच की गई।

ओवरलोड हाइवा और बिना चालान के ट्रैक्टर पकड़े गए

जांच के दौरान पातकुम चौक के पास एक पत्थर लदे हाइवा में परिवहन चालान में दर्ज मात्रा से अधिक खनिज पाया गया। वहीं, बालू लदे दो ट्रैक्टर बिना वैध परिवहन चालान के संचालित होते मिले। अनियमितता पाए जाने के बाद तीनों वाहनों को जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से ईचागढ़ थाना परिसर में रखा गया है। जिला खनन विभाग ने मामले में खनन अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : सरायकेला में ₹15 हजार के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अवैध खनन के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति या वाहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और राजस्व हानि रोकने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जाएंगे।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment