मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरायकेला में ठेकेदार संजय डालमिया के घर ED की छापेमारी, 35 करोड़ के लोन मामले में जांच

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला : सरायकेला में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के पटनायक टोला स्थित आवास पर छापेमारी की। सुबह करीब 7 बजे तीन वाहनों से पहुंची ED की टीम ने घर को अपने कब्जे में लेकर तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान अधिकारियों ने घर के अलग-अलग हिस्सों में दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सहकारिता बैंक से करीब 35 करोड़ रुपये के लोन और उसके भुगतान नहीं किए जाने से जुड़े मामले की जांच के तहत की जा रही है।

वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की जांच

ED की टीम कार्रवाई के दौरान मामले से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जानकारी खंगाल रही है। अधिकारियों की ओर से आवास में मौजूद दस्तावेजों और अन्य सामान की भी जांच किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, इस छापेमारी को लेकर ED की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। इसलिए कार्रवाई के दौरान क्या-क्या मिला, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था, तलाशी जारी

छापेमारी के दौरान संजय डालमिया के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी देखी गई। ED की टीम की कार्रवाई फिलहाल जारी है। तलाशी पूरी होने के बाद ही जांच से जुड़ी आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि करीब 35 करोड़ रुपये के लोन से जुड़े मामले में कारोबारी संजय डालमिया फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। ED की मौजूदा कार्रवाई इसी मामले से जुड़े वित्तीय पहलुओं की जांच का हिस्सा बताई जा रही है।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment