मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JSCA में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट पर अपडेट, 5 या 6 अक्टूबर से शुरू हो सकती है बिक्री

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर 2026 को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। लंबे अंतराल के बाद रांची में टीम इंडिया का टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला होने जा रहा है, जिसे लेकर क्रिकेट फैंस में खासा उत्साह है। रांची में इससे पहले 27 जनवरी 2023 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया था। अब करीब साढ़े तीन साल बाद रांची में फिर अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबला होने जा रहा है।

5 या 6 अक्टूबर से शुरू हो सकती है टिकट बिक्री

भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकटों की बिक्री को लेकर जेएससीए की तैयारियां जारी हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, टिकट बिक्री 5 या 6 अक्टूबर से शुरू हो सकती है। हालांकि, जेएससीए ने अभी टिकट बिक्री की तारीख और कीमतों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद टिकट बिक्री की तारीख, कीमत और अन्य जरूरी जानकारी जारी किए जाने की उम्मीद है।

ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन टिकट की भी सुविधा

जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी के अनुसार, दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम में छह टिकट काउंटर बनाए जाएंगे। इसके अलावा ऑनलाइन टिकट खरीदने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकती है। इस तरह क्रिकेट फैंस को ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से टिकट खरीदने का विकल्प मिलने की संभावना है।

500 से 1000 रुपये के बीच हो सकती है शुरुआती कीमत

टिकट की अलग-अलग कैटेगरी की कीमतों को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार शुरुआती टिकट की कीमत करीब 500 से 1000 रुपये के बीच हो सकती है। अंतिम कीमतों की जानकारी जेएससीए की ओर से टिकटिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की जाएगी। रांची में लंबे अंतराल के बाद टीम इंडिया का मुकाबला होने के कारण टिकटों की बिक्री शुरू होने का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment