मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा :सारंडा के घने जंगलों में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में सुरक्षा बल का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान की पहचान अभिनव कुमार के रूप में हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल जंगल में सर्च अभियान चला रहे थे, तभी नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाए गए आईईडी में जोरदार विस्फोट हो गया। इस धमाके की चपेट में आकर कोबरा बटालियन का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें :भ्रष्ट और गालीबाज अफसरों के लिए कानून बना दें -बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तंज

एसपी ने की पुष्टि, छह जवान हो चुके हैं घायल

अमित रेनू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवान को तुरंत मौके से निकालकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया और अब उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रांची भेजा जा रहा है। यह मुठभेड़ बुधवार सुबह शुरू हुए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। अब तक इस ऑपरेशन में कुल छह जवान घायल हो चुके हैं। इससे पहले चार जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा चुका है, जबकि एक अन्य घायल का भी इलाज जारी है।

ऑपरेशन जारी, सुरक्षा बल अलर्ट

सारंडा क्षेत्र लंबे समय से नक्सल प्रभावित रहा है। यहां घने जंगलों का फायदा उठाकर नक्सली सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी जैसे विस्फोटक बिछाते रहते हैं। हमले के बाद भी सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिया है। झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी रखा है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/04/babulal-marandi-hemant-soren-bayan-afsar-vivad-jharkhand/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment