Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए तीखा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक विवादित पुलिस अधिकारी का बचाव कर रही है। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मंच के जरिए मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि अगर सरकार को भ्रष्ट और बदतमीज अधिकारी इतने ही पसंद हैं, तो उनके लिए अलग से कानून ही बना देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री ऐसे बयानों को साझा करते हैं, तो वह अभद्रता को मान्यता देने जैसा है।
यह भी पढ़ें :बिहार में मई में होगा मंत्रिमंडल विस्तार, 36 पद खाली, पुराने चेहरों की वापसी संभव
“गाली-गलौज को दे दें कानूनी दर्जा”
मरांडी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि सरकार विधानसभा में बिल लाकर भ्रष्टाचार और गाली-गलौज को कानूनी दर्जा दे दे, ताकि जो कुछ अभी पर्दे के पीछे हो रहा है, वह खुलकर सामने आ सके। उन्होंने इसे जनता के साथ अन्याय बताया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि गालीबाज अधिकारियों को सिर्फ पद से हटाना पर्याप्त नहीं है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी जनता के साथ इस तरह का व्यवहार करने की हिम्मत न कर सके।
सरकार पर बढ़ा दबाव
इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर माहौल गरमा गया है। विपक्ष लगातार सरकार पर प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर सवाल उठा रहा है।
Reporter | Samachar Post