मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, राधानगर में सनसनी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, साहिबगंज : जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहनपुर गांव निवासी गौर चंद्र बागती के रूप में हुई है। उनका शव मोहनपुर चौक के पास मुख्य सड़क पर खून से लथपथ हालत में मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मोहनपुर चौक के पास वारदात

बताया जा रहा है कि गौर चंद्र बागती रोज सुबह टहलने के लिए निकलते थे। रविवार को भी वह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान मोहनपुर चौक के पास सुनसान स्थान पर अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि धारदार हथियार से उनके गले पर वार किया गया, जिससे गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क पर गौर चंद्र का शव देखा, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

SDPO और पुलिस इंस्पेक्टर ने घटनास्थल का लिया जायजा

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजमहल SDPO विमलेश कुमार त्रिपाठी और पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन भी जांच टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है। घटना से जुड़े सुरागों की तलाश में आसपास के इलाकों की भी जांच की जा रही है।

हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस रंजिश समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। SDPO के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस आसपास के रास्तों और संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रख रही है। स्थानीय लोगों ने हत्याकांड का जल्द खुलासा करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment