मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची के संग्रामपुर में शिव मंदिर का शिवलिंग खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरू की जांच

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्रामपुर गांव स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। स्थिति को देखते हुए गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : गिरिडीह में दिनदहाड़े महिला से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक सवार बदमाश फरार

सुबह पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने देखा क्षतिग्रस्त शिवलिंग

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह ग्रामीण और श्रद्धालु रोज की तरह मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर के भीतर स्थापित शिवलिंग को खंडित अवस्था में देखा। मंदिर में तोड़फोड़ और शिवलिंग को क्षतिग्रस्त देखकर लोगों में नाराजगी फैल गई। कुछ ही देर में मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और घटना पर विरोध जताने लगे।

मौके पर पहुंची कांके थाना पुलिस

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह घटना इलाके की शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से असामाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दी गई है। ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद कुछ समय तक मंदिर परिसर में हंगामे जैसी स्थिति भी बनी रही। सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

पुलिस ने जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एहतियात के तौर पर क्षेत्र की स्थिति पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment