मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में दिनदहाड़े महिला से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक सवार बदमाश फरार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सिहोडीह में शनिवार शाम दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। दो बाइक सवार बदमाशों ने पैदल घर लौट रही एक महिला के गले से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

घर लौट रही महिला को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार पीड़िता संगीता देवी शनिवार शाम सोनबाद स्थित अपने रिश्तेदार के घर से सिहोडीह स्थित अपने घर लौट रही थीं। वह मंगल मूर्ति लॉज के बगल वाली गली से पैदल गुजर रही थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए दो बाइक सवार बदमाश उनके पास पहुंचे। महिला कुछ समझ पातीं, उससे पहले पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से बाइक लेकर फरार हो गए।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़िता को संभलने तक का मौका नहीं मिला। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों आरोपी हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने पूरी योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बदमाश पहले से महिला की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और सुनसान स्थान मिलते ही वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। संभावित मार्गों पर भी जांच तेज कर दी गई है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को घटना से जुड़ी कोई जानकारी या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment