रेलवे लाइन ब्लॉक से रांची रेल सेवा प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और कुछ के बदले रूट

Rupa Kumari | August 21, 2026 | 12:11 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड में शुक्रवार (21 अगस्त) को लाइन ब्लॉक लिए जाने के कारण कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लाइन ब्लॉक के कारण हटिया-सांकी रूट पर चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुक्रवार को रद्द रहेगा। इनमें ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर और 58665/58666 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर शामिल हैं।

कई ट्रेनों का सफर बीच रास्ते में होगा समाप्त

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य तक नहीं चलाया जाएगा। 13503/13504 बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस केवल गोमो स्टेशन तक संचालित होगी और वहीं से वापस लौट जाएगी। गोमो और हटिया के बीच इसका परिचालन नहीं होगा। 18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस का परिचालन आद्रा स्टेशन तक ही रहेगा। ट्रेन आद्रा से ही वापसी करेगी और आद्रा-हटिया खंड में नहीं चलेगी। 63598/63597 आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर का परिचालन मुरी स्टेशन तक सीमित रहेगा। यह ट्रेन मुरी और रांची के बीच नहीं चलेगी।

यह भी पढ़ें : JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे चयनित अभ्यर्थी

यात्रियों को रेलवे की सलाह

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी अवश्य जांच लें। रेलवे की पूछताछ सेवा और आधिकारिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की जा सकती है, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। किता-सिल्ली रेलखंड में लाइन ब्लॉक के चलते शुक्रवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों की रेल सेवाओं पर व्यापक असर देखने को मिलेगा।

Share this news

संबंधित खबरें