मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची-लखनऊ के बीच नई ट्रेन की मंजूरी, राजधानी एक्सप्रेस अब हर दिन चलेगी, झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस भी बहाल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड के यात्रियों के लिए रेल यात्रा से जुड़ी बड़ी राहत मिलने जा रही है। रांची से लखनऊ के बीच जल्द ही नई ट्रेन सेवा शुरू होगी, जो पलामू और अयोध्या मार्ग से होकर लखनऊ पहुंचेगी। इसके साथ ही रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अब प्रतिदिन चलेगी। नई व्यवस्था के तहत राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन लोहरदगा–पलामू मार्ग से और चार दिन हजारीबाग–कोडरमा मार्ग से नई दिल्ली जाएगी।

यह भी पढ़ें :मंत्री रामकृपाल यादव का डांस वीडियो वायरल, पवन सिंह के गीत पर थिरके

सांसदों ने रेल मंत्री से मुलाकात की

यह फैसला तब आया जब पलामू सांसद विष्णुदयाल राम के नेतृत्व में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। बैठक में रांची–लखनऊ ट्रेन, राजधानी एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने और अन्य रेल मांगों पर सहमति बनी। रेल मंत्री ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस फिर चलेगी

कोहरे के कारण बंद की गई झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को भी दोबारा शुरू करने पर रेल मंत्री ने सहमति दे दी है। यह ट्रेन पलामू क्षेत्र के यात्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन की मांग लंबे समय से उठ रही थी, और अब संकेत मिले हैं कि नई सेवा आगामी महीनों में शुरू हो सकती है।

राजधानी एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी बढ़ी

अभी राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में केवल दो दिन पलामू क्षेत्र से गुजरती है। नई व्यवस्था के अनुसार यह संख्या तीन दिन हो जाएगी, जबकि ट्रेन हर दिन संचालन में रहेगी। सांसद विष्णुदयाल राम ने बताया कि रांची–लखनऊ नई ट्रेन और राजधानी एक्सप्रेस के दैनिक संचालन पर रेल मंत्री की मौखिक सहमति मिल चुकी है।

https://samacharpost.live/2025/12/bihar-krishi-mantri-ramkripal-yadav-pawan-singh-geet-par-nach-video-viral/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment