मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में आज जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, शहर में निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बुधवार को पूरे उत्साह और अकीदत के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रांची में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। शहर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल होंगे। वहीं, डोरंडा बाजार स्थित इमामबाड़ा मरकजी मैदान में सुबह से देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम और जलसा आयोजित किया जाएगा।

कई इलाकों से शामिल होंगे लोग

जुलूस को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बड़गांई, खिजुर टोला, एदलहातू और मोरहाबादी समेत कई इलाकों से लोग जुलूस में शामिल होंगे। मौलाना नसरुल्लाह फैजी के अनुसार, जुलूस में लोगों की भागीदारी को लेकर विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान भी पूरा कर लिया गया है।सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमिटी ने लोगों से शांति, एकता और भाईचारे के साथ जुलूस में शामिल होने की अपील की है। मोरहाबादी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना महबूब आलम हस्मती ने भी लोगों से कमिटी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।डोरंडा बाजार स्थित इमामबाड़ा मरकजी मैदान में कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे होगी। दोपहर 1 बजे तक धार्मिक और नातिया कार्यक्रम चलेंगे। जोहर की नमाज के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी के मैदान पहुंचने पर उसका स्वागत किया जाएगा।

इशा के बाद होगा मुख्य जलसा

इशा की नमाज के बाद मुख्य जलसा शुरू होगा। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए उलेमा पैगंबर हजरत मोहम्मद की सीरत, उनके जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम में इंसानियत, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश भी दिया जाएगा। मुख्य जलसे में मुरादाबाद के मुफ्ती द रजा कादरी और उत्तर प्रदेश के मौलाना वारिश जमाल विशेष संबोधन देंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के शायर जमजम फतेहपुरी नातिया कलाम पेश करेंगे।

यह भी पढ़ें : पाकुड़ में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, दो नाबालिग हिरासत में

देर रात तक चलेगा कार्यक्रम

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम देर रात तक चलेगा। आयोजकों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। राजधानी में त्योहार को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment