मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

असम में बड़ा रेल हादसा: राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकराई, पांच बोगियां पटरी से उतरीं

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :असम में शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जब सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जंगली हाथियों के झुंड से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इंजन समेत ट्रेन की पांच बोगियां पटरी से उतर गईं। यह घटना पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लुमडिंग डिवीजन अंतर्गत जमुनामुख-कामपुर रेल खंड पर हुई।

यह भी पढ़ें :घने कोहरे से उड़ान सेवाएं प्रभावित, इंडिगो और दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी जारी

आठ हाथियों की मौत, यात्री सुरक्षित

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हादसे में आठ जंगली हाथियों की मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दुर्घटनास्थल गुवाहाटी से करीब 126 किलोमीटर दूर स्थित है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, राहत टीमें और मेडिकल स्टाफ मौके पर पहुंचे और बचाव व बहाली कार्य शुरू किया गया।

रेल सेवाएं प्रभावित, यात्रियों को किया गया शिफ्ट

हादसे के कारण ऊपरी असम और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में रेल यातायात प्रभावित हुआ है। पटरी से उतरी बोगियों और हाथियों के शव के कारण ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। प्रभावित डिब्बों के यात्रियों को ट्रेन के अन्य डिब्बों में उपलब्ध खाली सीटों और बर्थ पर अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गुवाहाटी पहुंचने पर ट्रेन में अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे, ताकि यात्रियों को आगे की यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह क्षेत्र आधिकारिक हाथी कॉरिडोर में शामिल नहीं है। लोको पायलट ने पटरी पर हाथियों को देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन इसके बावजूद हाथी ट्रेन की ओर दौड़ पड़े, जिससे यह हादसा हुआ।

https://samacharpost.live/2025/12/ghna-kohra-udanon-par-asar-indigo-advisory/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment