मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हिमांशु हत्याकांड: SP-SSP हटाने के फैसले पर बोले रघुवर दास, CM का एक्शन सराहनीय

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मृतक हिमांशु सिंह के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और सरकार से मृतक के आश्रित को स्थायी सरकारी नौकरी देने की मांग की। हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर के SSP और सरायकेला-खरसावां के SP को तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला लिया था। इस कार्रवाई पर रघुवर दास ने कहा कि मामले में प्रशासनिक कार्रवाई शुरू होना अच्छी पहल है और मुख्यमंत्री का यह कदम सराहनीय है।

यह भी पढ़ें :पाकुड़ में महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाने का मामला, 5 नामजद समेत 50 से अधिक पर FIR

सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

मीडिया से बातचीत में रघुवर दास ने कहा कि पीड़ित परिवार को वास्तविक न्याय तभी मिलेगा, जब सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो और मामले की सुनवाई तेजी से पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि दोषियों को ऐसी सख्त सजा मिलनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम देने की हिम्मत न कर सके। पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बन रहा है। रघुवर दास ने कहा कि सरकार को अपराध नियंत्रण के लिए और सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग

रघुवर दास ने बताया कि हिमांशु सिंह के परिजन मृतक के आश्रित को स्थायी सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत हुई है। यदि सरकार चाहे तो कैबिनेट से प्रस्ताव पारित कर इस दिशा में फैसला लिया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार पीड़ित परिवार की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment