मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ चलेगा अभियान, सरयू राय ने SSP से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : शहर में ड्रग्स के अवैध कारोबार और सट्टेबाजी पर रोक लगाने के लिए अभियान तेज करने की तैयारी है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने इस मामले में सीनियर एसपी (SSP) से फोन पर बात कर पहले दी गई सूचनाओं के आधार पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई कर इसकी रिपोर्ट देने को कहा है।

ड्रग्स और सट्टेबाजी के मामलों में कार्रवाई पर जोर

सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में ड्रग्स के अवैध कारोबार और सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान चलाने को लेकर बैठक हुई। बैठक में विधायक ने कहा कि शहर में ऐसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और ठोस कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस दिशा में गंभीरता से पहल करने की बात कही। बैठक के दौरान सरयू राय ने SSP से पूछा कि उनके द्वारा पहले उपलब्ध कराई गई विशिष्ट सूचनाओं पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है। इस पर SSP ने बताया कि पूजा और अन्य कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी। हालांकि, उन्होंने आगे आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सरयू राय ने एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई कर इसकी जानकारी देने को कहा। SSP ने भी इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए जरूरी कदम उठाने की बात कही।

अभियान के लिए गठित होगी समिति

बैठक में ड्रग्स के अवैध कारोबार और सट्टेबाजी के खिलाफ संगठित अभियान चलाने पर सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (एलाइड) अधिकारी मनोज सिंह ने की। उन्होंने बताया कि अभियान को एक विशेष नाम दिया जाएगा और इसके संचालन एवं समन्वय के लिए समिति गठित की जाएगी। समिति की घोषणा जल्द किए जाने की बात कही गई।

जनसहयोग से अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की तैयारी

मनोज सिंह के अनुसार, अभियान का उद्देश्य सामूहिक प्रयासों और जनसहयोग के जरिए ड्रग्स के अवैध कारोबार तथा सट्टेबाजी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में काम करना है। इसके लिए लोगों और संबंधित पक्षों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अमित शर्मा, विकास साहनी, उषा यादव और अरविंद कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे। अब अभियान के तहत होने वाली कार्रवाई और प्रस्तावित समिति की भूमिका पर नजर रहेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment