मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची की मिठाई दुकान में मिठाइयों के पास मिले कॉकरोच, संचालक को नोटिस

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड की राजधानी रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान मिठाई की एक दुकान में साफ-सफाई और पैकेजिंग से जुड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। कांके रोड स्थित मां तारा मिष्ठान्न भंडार में मिठाइयों के आसपास कॉकरोच पाए गए। इसके अलावा खाद्य पदार्थों के डिब्बों पर जरूरी लेबलिंग भी नहीं मिली। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दुकान संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार, गुरुवार को किए गए निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई गईं। विभाग ने संचालक से इन अनियमितताओं के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि जवाब संतोषजनक नहीं होने या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर प्रतिष्ठान के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है। संचालक का पक्ष सामने आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी रांची के कई प्रतिष्ठानों में मिलीं खामियां

रांची में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार जांच अभियान चला रहा है। इसी क्रम में 14 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट की जांच के दौरान 3.5 किलोग्राम खराब पनीर बरामद हुआ था। विभाग ने खराब पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया था। वहीं, 12 अक्टूबर को चांदनी चौक स्थित कावेरी रेस्टोरेंट में जांच के दौरान कॉकरोच और एक्सपायरी मिठाइयां मिलने के बाद कार्रवाई की गई थी। इन मामलों के जरिए खाद्य सुरक्षा विभाग प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी कर रहा है।

मोरहाबादी में 40 फूड स्टॉलों की हुई थी जांच

इससे पहले 9 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी क्षेत्र में 40 फूड स्टॉलों का निरीक्षण किया गया था। जांच के दौरान खराब खाद्य सामग्री मिलने पर उसे नष्ट कराया गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी अनियमितताओं के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान जारी है। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना, दुकानों और रेस्टोरेंट में साफ-सफाई सुनिश्चित करना और खाद्य सुरक्षा से जुड़े निर्धारित नियमों का पालन कराना है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment