मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में पारिवारिक विवाद के बाद व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, इलाज के दौरान मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : नावाबाजार थाना क्षेत्र के दमारों गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 54 वर्षीय विनोद महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विवाद के बाद बिगड़ी तबीयत

परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। इसके बाद विनोद महतो ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में MMCH लेकर पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें : बोकारो में हज यात्रा के नाम पर 34.20 लाख की कथित ठगी, यूपी के भाई-बहन पर FIR

निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

परिजन उन्हें रांची ले जाने के बजाय मेदिनीनगर शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पारिवारिक विवाद और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment