मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी, 12 डिब्बे पटरी से उतरे; रेल परिचालन प्रभावित

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : जिले में मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा सामने आया, जब गढ़वा रोड और सिगसिगी रेलवे स्टेशन के बीच कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेल मार्ग पर परिचालन प्रभावित हो गया। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना गढ़वा रोड–सिगसिगी रेलखंड पर ग्रासिम फैक्टरी के समीप सुबह करीब 11 बजे हुई। कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी अचानक बेपटरी हो गई और उसके कई डिब्बे ट्रैक से उतर गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

राहत एवं बचाव कार्य शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम मौके के लिए रवाना हो गए। रेलवे कर्मियों द्वारा ट्रैक की स्थिति का आकलन किया जा रहा है और क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रारंभिक स्तर पर तकनीकी कारणों और ट्रैक की स्थिति समेत विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : छात्र आंदोलन को लेकर बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना, उठाए कई सवाल

रेल परिचालन पर असर

मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण इस रेलखंड पर अप और डाउन लाइन का परिचालन प्रभावित होने की सूचना है। हालांकि रेलवे अधिकारियों की ओर से अभी तक ट्रेनों के संचालन को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। रेलवे प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों और परिचालन बहाली को लेकर अभी कोई अंतिम पुष्टि नहीं की है। जांच और राहत कार्य पूरा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment