मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ में दो माह के मासूम की हत्या, मां-पिता और नानी से पूछताछ

--Advertisment--

  • संग्रामपुर गांव में गला घोंटकर हत्या की आशंका, परिजन एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत संग्रामपुर गांव में दो माह के एक मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि बच्चे की गला घोंटकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में बच्चे की मां ने अपने पति सारजेन शेख पर हत्या का आरोप लगाया, जबकि पिता ने अपनी सास पर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के परस्पर विरोधी बयानों के कारण पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान परिवार के सदस्य एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे और मामले को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे थे। ऐसे में बच्चे के पिता, मां और नानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विवाद के दौरान सामने आई घटना

स्थानीय लोगों के अनुसार, सारजेन शेख और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार को भी दोनों के बीच कहासुनी और विवाद होने की बात सामने आई है। इसी दौरान आसपास के ग्रामीणों ने शोर-शराबा सुना और मौके पर पहुंचे। वहां बच्चे की मौत की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें : अनशन के 11वें दिन देवेंद्र नाथ महतो का खुला पत्र, बोले- न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा

पुलिस जुटी जांच में

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल तीनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment