मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मोरहाबादी हाट बंद होने पर भड़के सब्जी विक्रेता, सड़क पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के मोरहाबादी में वर्षों से संचालित साप्ताहिक हाट बाजार को प्रशासन द्वारा बंद किए जाने के फैसले के खिलाफ शनिवार को सब्जी विक्रेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों दुकानदार सड़क पर उतर आए और जिला प्रशासन तथा नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया।

जाम की समस्या बनी बाजार बंदी की वजह

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मोरहाबादी साप्ताहिक हाट के कारण सुबह और शाम के समय इलाके में लगातार यातायात बाधित हो रहा था। बढ़ती जाम की समस्या और आम लोगों की परेशानी को देखते हुए बाजार को बंद करने का निर्णय लिया गया। हालांकि प्रशासन के इस फैसले से प्रभावित दुकानदारों ने इसे अपनी आजीविका पर सीधा हमला बताते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने विक्रेताओं को वैकल्पिक स्थान पर दुकान लगाने का प्रस्ताव भी दिया। विक्रेताओं का कहना है कि मोरहाबादी हाट बाजार से सैकड़ों परिवारों का जीवन-यापन चलता है। अचानक बाजार बंद कर दिए जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनका आरोप है कि प्रशासन ने कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना यह फैसला लागू कर दिया।

यह भी पढ़ें: CA फाउंडेशन रिजल्ट 2026: रांची की ईशा पोद्दार बनीं सेंटर टॉपर, देशभर में 20.09% रहा रिजल्ट

स्थायी व्यवस्था होने तक बाजार चलाने की मांग

प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक उन्हें व्यापार के लिए कोई स्थायी और उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक मोरहाबादी में साप्ताहिक हाट लगाने की अनुमति दी जाए। फिलहाल प्रशासन और पुलिस स्थिति को सामान्य बनाने तथा विक्रेताओं के साथ बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment