मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

CA फाउंडेशन रिजल्ट 2026: रांची की ईशा पोद्दार बनीं सेंटर टॉपर, देशभर में 20.09% रहा रिजल्ट

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई 2026 में आयोजित सीए फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। देशभर के 609 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 1,06,411 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 18,124 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए। इस बार परीक्षा का कुल सफलता प्रतिशत 20.09 फीसदी रहा। रांची केंद्र से ईशा पोद्दार ने 368 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया और सेंटर टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं अमृता केसरी 266 अंकों के साथ दूसरे तथा सूरज अग्रवाल 260 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

ऑल इंडिया रैंक में साक्षी जैन अव्वल

देशभर में घोषित ऑल इंडिया रैंक (AIR) में नासिक की साक्षी जैन ने 400 में से 371 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। चंद्रपुर के अव्यान अवस्थी अग्राणी 367 अंकों के साथ दूसरे और पुणे के उमेश मुलाड 365 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। रांची परीक्षा केंद्र से कुल 548 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 81 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए। परिणाम जारी होने के बाद सफल छात्रों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल देखा गया। आईसीएआई रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अनिश जैन, उपाध्यक्ष सीए विवेक खेतवाल, सचिव सीए दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष सीए हरेंद्र भारती तथा कार्यकारिणी सदस्य सीए अभिषेक बेदिया, सीए शुभ्रनेश ठाकुर और सीए निशांत मोदी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की दिशा में पहला कदम

आईसीएआई के अध्यक्ष सीए प्रशांत कुमार ने कहा कि सीए फाउंडेशन परीक्षा में सफलता चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की यात्रा का पहला महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर सीखने की भावना बनाए रखने का आह्वान किया। सीए फाउंडेशन, चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स का पहला चरण है और इसे देश की प्रतिष्ठित पेशेवर परीक्षाओं में गिना जाता है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की अकाउंटिंग, बिजनेस लॉ, गणितीय एवं विश्लेषणात्मक क्षमता और अर्थशास्त्र संबंधी बुनियादी समझ का मूल्यांकन किया जाता है। परीक्षा में सफल होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 प्रतिशत तथा कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है।

यह भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: 6 जुलाई को ट्रैफिक ब्लॉक, कई मेमू ट्रेनें रद्द

JCECEB बीएड-एमएड का रिजल्ट 6 जुलाई को

इस बीच, झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम 6 जुलाई को जारी करने की घोषणा की है। यह परीक्षा 31 मई को आयोजित हुई थी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया गया है। वहीं छोटानागपुर लॉ कॉलेज, रांची ने एलएलएम पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 जुलाई कर दी है। एलएलएम प्रवेश परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित होगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment