मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धुर्वा डैम में मिला लापता विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर का शव, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : डोरंडा क्षेत्र से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर का शव शुक्रवार सुबह धुर्वा डैम से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने सुबह धुर्वा डैम के फाटक के पास पानी में एक शव तैरता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया। पहचान होने पर पता चला कि शव लापता विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर का है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

अंतिम लोकेशन के आधार पर चला था सर्च ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार, बुलंद अख्तर बुधवार को घर से निकले थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान उनकी अंतिम लोकेशन और कुछ अन्य सुराग धुर्वा डैम के आसपास मिलने पर गुरुवार को एनडीआरएफ की टीम ने डैम में व्यापक सर्च अभियान चलाया था। हालांकि पूरे दिन की तलाश के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली और अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया था।

यह भी पढ़ें : झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

मौत के कारणों की जांच जारी

शुक्रवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और दुर्घटना दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बुलंद अख्तर किन परिस्थितियों में धुर्वा डैम तक पहुंचे। इस सिलसिले में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment