मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना के बाद विधानसभा परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई और झारखंड जगुआर के बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वॉड (BDDS) को जांच के लिए भेजा गया। BDDS टीम ने विधानसभा परिसर के अलग-अलग हिस्सों की गहन तलाशी ली। हालांकि, सर्च ऑपरेशन के दौरान कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें : बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, बोले- विवादित और दागी अफसरों पर ही क्यों मेहरबानी?

धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

ईमेल के जरिए विधानसभा को निशाना बनाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पूरे परिसर की जांच की गई और संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। तलाशी अभियान के दौरान किसी संदिग्ध वस्तु के नहीं मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, धमकी को लेकर जांच जारी है।

विधानसभा थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

धमकी भरा ईमेल भेजे जाने के मामले में झारखंड विधानसभा के एक पदाधिकारी की शिकायत पर रांची के विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद ईमेल की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमकी वाला ईमेल किस स्थान और किस सिस्टम से भेजा गया।

ईमेल के तकनीकी पहलुओं की भी जांच

पुलिस ईमेल के सोर्स के साथ-साथ उसके तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करना और धमकी की वास्तविकता का पता लगाना है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हैं। विधानसभा परिसर में तलाशी के दौरान किसी संदिग्ध वस्तु के नहीं मिलने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment