मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लोहरदगा में 9 ASI का तबादला, पांच थानों के प्रभारी बदले

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लोहरदगा : जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी सादिक अनवर रिजवी के आदेश पर नौ सब-इंस्पेक्टर (ASI) का तबादला किया गया है। इनमें पांच अधिकारियों को अलग-अलग थानों की कमान सौंपी गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना पर योगदान देने और इसकी रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है।

पांच थानों में बदले गए प्रभारी

जारी आदेश के अनुसार मनोज कुमार को सेन्हा थाना प्रभारी, वारिस हुसैन को किस्को थाना प्रभारी, नीरज झा को कुडू थाना प्रभारी, अविनाश राम को बगडू थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं रवि रंजन कुमार को कैरो थाना की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधिकारियों के तबादले के तहत अजीत कुमार को तकनीकी शाखा में पदस्थापित किया गया है। मानस कुमार साधु और दिनेश कुमार को लोहरदगा थाना भेजा गया है, जबकि कुंदन कुमार रवानी का तबादला कैरो थाना से सेन्हा थाना किया गया है।

सात दिन में प्रभार लेने के निर्देश

नवनियुक्त थाना प्रभारियों को सात दिनों के भीतर मालखाना का प्रभार लेने का निर्देश दिया गया है। साथ ही लंबित मामलों और कांडों का प्रभार संबंधित अधिकारियों को सौंपने को कहा गया है। पुलिस विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रभार हस्तांतरण की प्रक्रिया में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment