मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लोहरदगा में पुराना विशाल पेड़ गिरा, दो मकान क्षतिग्रस्त; परिवार बाल-बाल बचे

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लोहरदगा : शहर के बांग्ला रोड स्थित वार्ड नंबर-9 में शुक्रवार सुबह पुराना विशाल पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से मोहम्मद मेराज, पिता मोहम्मद समद और मोहम्मद तबरेज, पिता स्वर्गीय नासिर खान के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के समय दोनों परिवार के सदस्य बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। तेज आवाज सुनकर उनकी नींद खुली और सभी लोग किसी तरह घर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। हालांकि, दोनों मकानों को काफी नुकसान हुआ है और परिवारों के सामने अब रहने की समस्या खड़ी हो गई है।

पिलर वाले मकान और एस्बेस्टस की छत को नुकसान

पीड़ित परिवारों के अनुसार, पेड़ गिरने से एक पिलर वाले मकान को काफी क्षति पहुंची है। पेड़ के दबाव से मकान के पिलर तक प्रभावित हुए और भवन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, दूसरे एस्बेस्टस वाले मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। परिजनों ने बताया कि अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोगों की जान बच गई, लेकिन मकानों के क्षतिग्रस्त होने से आर्थिक परेशानी बढ़ गई है।

पीड़ित परिवारों ने मांगी आर्थिक सहायता

मोहम्मद मेराज और मोहम्मद तबरेज ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण कर उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने स्तर पर मकानों की मरम्मत कराना उनके लिए मुश्किल है।

नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों ने लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर परिषद उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर और वार्ड पार्षद अब्दुल वारिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया। जनप्रतिनिधियों ने परिवारों को प्रशासन के स्तर से उचित सहायता और मुआवजा दिलाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भी जर्जर और पुराने पेड़ों की स्थिति की जांच कराने की मांग की है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment