मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लातेहार में एकल अभियान के दक्षिण झारखंड संभाग सचिव प्रशांत कुमार सिंह का स्वागत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार : एकल अभियान के दक्षिण झारखंड संभाग के सचिव प्रशांत कुमार सिंह के लातेहार अंचल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पुष्पवर्षा और आरती के साथ उनका अभिनंदन किया गया। मौके पर उन्होंने एकल अभियान के उद्देश्यों और ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

गांव-गांव तक अभियान का संदेश पहुंचाने की अपील

प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि एकल अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। अभियान के माध्यम से गांवों के बच्चों और ग्रामीण परिवारों को शिक्षा एवं संस्कार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकल अभियान के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए लगातार प्रयास करने पर जोर दिया।

सामूहिक सहभागिता से अभियान को मजबूती देने पर जोर

संभाग सचिव ने कहा कि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और जागरूकता से जुड़े प्रयासों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अंचल अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद, अंचल उपाध्यक्ष मनमोहन राम, अंचल संरक्षक रमेश प्रसाद, अंचल कार्यालय प्रभारी गया प्रसाद, प्राथमिक शिक्षा प्रभारी नरेश पांडेय, पूर्व अभियान प्रमुख अवध किशोर यादव, रविंद्र यादव, राहुल कुमार, बहादुर, विद्या देवी और सोनम कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment