मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में LIC कार्यालय के बाहर बीमा कर्मचारी संघ का प्रदर्शन, श्रम संहिताएं वापस लेने की मांग

--Advertisment--

  • राष्ट्रीय महारैली के समर्थन में द्वार प्रदर्शन, रोजगार, पेंशन और श्रमिक अधिकारों को लेकर उठाई आवाज

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : केंद्रीय श्रम संगठनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय महारैली के समर्थन में सोमवार को बीमा कर्मचारी संघ, हजारीबाग मंडल ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मंडल कार्यालय के समक्ष द्वार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार की आर्थिक, श्रम और किसान नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों ने विरोध जताया और विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

आर्थिक नीतियों पर जताई चिंता

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू के नेता गणेश कुमार और बीमा कर्मचारी संघ, हजारीबाग मंडल के महामंत्री जगदीश चंद मित्तल ने कहा कि देश की आर्थिक दिशा और आम जनता के भविष्य से जुड़े मुद्दे गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वैश्विक आर्थिक संस्थाओं और अंतरराष्ट्रीय दबावों के कारण ऐसी नीतियां लागू की जा रही हैं, जिनका असर देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सार्वजनिक क्षेत्र पर पड़ रहा है।वक्ताओं ने सार्वजनिक उपक्रमों, प्राकृतिक संसाधनों और आर्थिक नीतियों में बढ़ते निजी एवं कॉरपोरेट हस्तक्षेप पर भी चिंता व्यक्त की।

रोजगार और सामाजिक सुरक्षा की मांग

प्रदर्शनकारियों ने सभी नागरिकों के लिए सम्मानजनक रोजगार, न्यूनतम मजदूरी की गारंटी, सार्वभौमिक पेंशन व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने की मांग की। उनका कहना था कि सरकार को श्रमिकों, किसानों और आम जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए नीतियां बनानी चाहिए। बीमा कर्मचारी संघ ने केंद्र सरकार से चारों श्रम संहिताओं को वापस लेने, बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की नीति पर पुनर्विचार करने, बिजली विधेयक-2025 को वापस लेने तथा सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों के विनिवेश की प्रक्रिया रोकने की मांग की।

यह भी पढ़ें : पलामू के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में नया मोड़, रोशन तिवारी के सरेंडर की चर्चा

बड़ी संख्या में कर्मचारी हुए शामिल

द्वार प्रदर्शन की अध्यक्षता अख्तर हुसैन ने की। कार्यक्रम में सुशील लकड़ा, दुर्गा सिंह, मदन कुमार पाठक, अजय रविदास, प्रवीर राणा, ऋतुराज सहाय, सौरभ शंकर, रौनक भूषण, बिरसा मुंडा, दीनानाथ पांडेय, कीर्ति, स्नेहा जीवांशी, पूनम सिंह, आशा मिंज, विजय साहू, रामविलास गोप, विवेक सहाय, विपिन सिन्हा, देवचंद मंडल, तेजन गोप और उमेश महतो सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में महामंत्री जगदीश चंद मित्तल ने कहा कि श्रमिकों, किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर संगठन आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment