मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लातेहार में टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, घुटाम खदान से 720 टन अवैध कोयला जब्त

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार : डीसी उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिला टास्क फोर्स ने बालूमाथ थाना क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एसडीओ अजय रजक के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में घुटाम पंचायत के 12 नंबर खदान के पास से करीब 720 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। जब्त कोयला बालूमाथ थाना को सौंप दिया गया है। मौके पर बड़े पैमाने पर गहरे गड्ढों के जरिए किए जा रहे अवैध उत्खनन के स्पष्ट सबूत मिले। हरैयाखांड में भी छापेमारी की गई, हालांकि वहां कोई बरामदगी नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 91 वर्ष की उम्र में निधन, कांग्रेस में शोक की लहर

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

एसडीओ अजय रजक ने बताया कि डीसी को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन चल रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही टीम गठित कर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि उत्खनन में शामिल लोगों और भूमि मालिकों की पहचान की जा रही है तथा सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

डीएमओ नदीम शफी ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध खनन या खनिजों का परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 17 मार्च 2025 को भी इसी स्थान पर अवैध उत्खनन का मामला सामने आया था, जिसमें बालूमाथ थाना कांड संख्या 26/25 दर्ज हुआ था।

https://samacharpost.live/2025/12/shivraj-patil-death-former-home-minister-congress-news/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment