मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोडरमा–जयनगर मुख्य मार्ग पर पथलडीहा के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, महेश दास अपने मित्र शमसुल अंसारी और एक अन्य साथी के साथ जयनगर के तेतरौन से कोडरमा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पथलडीहा के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार सीधे पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार कि कार हुई क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज गति में थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। गनीमत यह रही कि कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे आगे बैठे यात्रियों की जान बच गई, हालांकि उन्हें भी चोटें आई हैं। हादसे में पीछे बैठे शमसुल अंसारी को सबसे ज्यादा चोटें आई हैं। उनके दोनों पैर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं चालक महेश दास और एक अन्य यात्री बाजो राम भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: बोकारो में डीसी का औचक निरीक्षण, जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय में रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश

अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/06/bokaro-dc-ajay-nath-jha-surprise-inspection-sports-office-records-review-2025-26/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment