मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा के कई इलाकों में कल 9 घंटे बिजली रहेगी बंद, ग्रिड मरम्मत का काम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले के लोगों के लिए रविवार यानी 15 मार्च को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (DVC) द्वारा ग्रिड मरम्मत के काम के कारण सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। इसकी पुष्टि बिजली विभाग के एसडीओ संदीप कुमार ने की है।

इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

एसडीओ संदीप कुमार के अनुसार, डीवीसी द्वारा बिजली आपूर्ति करने वाले ग्रिडों की मरम्मत की जाएगी। इस दौरान JSEB 1 और JSEB 2 से होने वाली बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इसका असर जिले के कई क्षेत्रों में पड़ेगा, जिनमें मुख्य रूप से कोडरमा, डोमचांच, मरकच्चो, जयनगर इन प्रखंडों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

यह भी पढ़ें: नितिन प्रकाश बने चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष, 21 पार्षदों के साथ ली शपथ

रविवार होने से बढ़ सकती है परेशानी

गर्मी लगातार बढ़ रही है और रविवार का दिन होने के कारण लोग अक्सर घर की सफाई और अन्य घरेलू काम इसी दिन करते हैं। ऐसे में लंबे समय तक बिजली बंद रहने से लोगों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विभाग की अपील

बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम सुबह 9 बजे से पहले ही निपटा लें। उन्होंने कहा कि विभाग बिजली आपूर्ति बाधित होने से होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है और मरम्मत कार्य पूरा होते ही शाम 6 बजे के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/03/chaibasa-municipal-council-chairman-nitin-prakash-oath-ceremony/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment