मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा में 11 हजार वोल्ट का तार टूटने से 24 घंटे गुल रही बिजली, नगर अध्यक्ष ने विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा : डोमचांच नगर पंचायत के गुहदर क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूट जाने से करीब 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश कुमार वर्मा बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे और जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। नगर अध्यक्ष उमेश कुमार वर्मा ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता (JE) से मुलाकात कर टूटे हुए हाई वोल्टेज तार की तत्काल मरम्मत कराने का आग्रह किया। इस पर विभाग की ओर से मरम्मत टीम को मौके पर भेजने और जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें : PM आवास योजना (ग्रामीण) को मिली रफ्तार, झारखंड को मिले 1030 करोड़ रुपये; लाभुकों को जल्द मिलेगी अगली किस्त

छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई से पहले जागरूकता की मांग

मुलाकात के दौरान नगर अध्यक्ष ने एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में कई लोग अपने घरों से छोटे स्तर पर दुकान या व्यवसाय संचालित करते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में वे घरेलू बिजली कनेक्शन का ही उपयोग करते हैं। विभागीय जांच के दौरान ऐसे लोगों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने सुझाव दिया कि सीधे दंडात्मक कार्रवाई करने के बजाय पहले लोगों को घरेलू और कमर्शियल बिजली कनेक्शन के नियमों की जानकारी दी जाए, ताकि वे समय रहते नियमों के अनुरूप कनेक्शन ले सकें।

11 हजार वोल्ट लाइन को सड़क किनारे से हटाने की मांग

नगर अध्यक्ष ने बिजली विभाग से नगर क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाने का भी आग्रह किया। उनका कहना है कि इससे उपभोक्ताओं को बिजली नियमों की सही जानकारी मिलेगी और विभाग तथा आम लोगों के बीच अनावश्यक विवाद की स्थिति भी नहीं बनेगी। उमेश कुमार वर्मा ने विभाग से 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन को सड़क किनारे से हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग भी की। उनका कहना है कि इससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकेगा और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment