मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

खूंटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’ सफल, 57 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,खूंटी :खूंटी पुलिस ने ‘मिशन मुस्कान’ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 57 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। पुलिस की इस पहल से लोगों में खुशी देखने को मिली और आम जनता ने अभियान की सराहना की। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुम मोबाइल की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान तकनीकी जांच और लगातार निगरानी के जरिए अलग-अलग इलाकों से मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए। जिले के सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने आधुनिक तकनीकी अनुसंधान की मदद से गुम मोबाइलों का पता लगाया। लगातार कार्रवाई के बाद कुल 57 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें :झारखंड में 5 हजार CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाने की तैयारी, शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर जोर

असली मालिकों को लौटाए गए मोबाइल

बरामद मोबाइल फोन को पुलिस अधीक्षक खूंटी की मौजूदगी में उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल दोबारा मिल पाएगा। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों ने खूंटी पुलिस की तत्परता और मेहनत की जमकर तारीफ की।

पुलिस ने लोगों से की अपील

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को आम जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। खूंटी पुलिस ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस के मुताबिक, समय पर शिकायत मिलने से तकनीकी जांच के जरिए मोबाइल बरामद होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

https://samacharpost.live/2026/05/hemant-soren-education-review-cm-school-of-excellence-plan/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment