मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

खूंटी में 8 महीने की गर्भवती युवती की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार; जंगल से मिला शव

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, खूंटी : जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में 8 महीने की गर्भवती 19 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को पंगुरा गांव के जंगल से युवती का शव बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान उसके गर्भ से मृत शिशु भी मिला। इसके बाद पुलिस ने मामले में दोहरे हत्याकांड के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, मृतका अड़की थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और पंगुरा गांव के 20 वर्षीय सागर ओड़ेया के साथ करीब दो साल से प्रेम संबंध में थी। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। आरोप है कि वह सागर पर अपने और होने वाले बच्चे को साथ रखने का दबाव बना रही थी।

दूसरी युवती को घर में रखने के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस के मुताबिक, करीब दो महीने पहले सागर ने ढुकू प्रथा के तहत दूसरी युवती को अपने घर में रख लिया था। इसके बाद मृतका और सागर के बीच विवाद बढ़ने लगा। युवती अपने अजन्मे बच्चे के अधिकार और भविष्य को लेकर सागर पर दबाव बना रही थी। बताया गया कि 2 सितंबर को युवती सागर के घर भी पहुंची थी। इसके बाद 4 सितंबर से वह लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान रविवार को उसका शव पंगुरा गांव के जंगल में मिला।

बहला-फुसलाकर जंगल ले जाने का आरोप

शव मिलने की सूचना के बाद डीएसपी मंगल सिंह जामुदा और मुरहू थाना प्रभारी गॉडविन केरकेट्टा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले में सागर ओड़ेया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि विवाद से बचने के लिए वह युवती को बहला-फुसलाकर जंगल ले गया, जहां उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें : झारखंड में 10 सितंबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट, रांची-जमशेदपुर समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम

पुलिस जांच में जुटी, कई बिंदुओं की होगी पड़ताल

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या की परिस्थितियों, आरोपी के बयान और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment