मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते से आज तीसरी बार पूछताछ, CID ने कसे शिकंजे के संकेत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : जेपीएससी (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को शुक्रवार को तीसरी बार पूछताछ के लिए CID ने तलब किया है। इससे पहले वह दो बार जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रख चुके हैं। अब जांच के नए तथ्यों के आधार पर उनसे दोबारा पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें : लोहरदगा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार दंपती की मौत

डिजिटल साक्ष्यों से जांच को मिली नई दिशा

CID के अनुसार, मामले में गिरफ्तार आरोपियों के बयान और टीडीपीएल (TDPL) के कंप्यूटर से मिले डिजिटल साक्ष्यों की जांच के दौरान डेटा टेंपरिंग, OMR शीट में कथित हेराफेरी और अन्य अनियमितताओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। इन्हीं बिंदुओं को लेकर जांच एजेंसी पूर्व अध्यक्ष से विस्तृत पूछताछ करेगी।

पासपोर्ट जब्त, विदेश यात्राओं की भी जांच

जांच के दौरान CID ने एल. ख्यांग्ते का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है। एजेंसी उनके विदेश दौरों और उनसे जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है, ताकि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पुष्टि की जा सके।

गिरफ्तारी की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में CID की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच एजेंसी का कहना है कि आगे की कार्रवाई साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर तय की जाएगी।

छापेमारी के बाद दिया था इस्तीफा

गौरतलब है कि 21 जुलाई को JPSC कार्यालय में CID और रांची पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की थी। इसके बाद एल. ख्यांग्ते ने JPSC अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 22 जुलाई को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment