मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लोहरदगा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार दंपती की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लोहरदगा : लोहरदगा शहर के बीएस कॉलेज रोड पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतकों की पहचान कुड़ू थाना क्षेत्र के हेसल, कूरसे निवासी 23 वर्षीय वारिश अंसारी और उनकी 20 वर्षीय पत्नी सानिया खातून के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों अपने एक रिश्तेदार के घर सेरेंगहातु जा रहे थे। इसी दौरान बीएस कॉलेज रोड पर उनकी स्कूटी एक ट्रक की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक फरार

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को बीएस कॉलेज पिकेट के पास छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार चालक की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। दंपती की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सदर अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें : भोजपुर में करंट लगने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, बारिश के बाद घर में प्रवेश करते समय हुआ हादसा

भारी वाहनों की आवाजाही पर उठे सवाल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने शहर में भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर चिंता जताई है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को और प्रभावी बनाने तथा घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से नियंत्रण लगाने की मांग की है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment