मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भोजपुर में करंट लगने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, बारिश के बाद घर में प्रवेश करते समय हुआ हादसा

Samachar Post डेस्क,बिहार : बिहार के भोजपुर जिले में करंट लगने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। यह हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव में हुआ, जहां बारिश के बाद घर के अंदर जाते समय किशोरी बिजली के तार की चपेट में आ गई। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें : 2.20 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की रिमांड पर, NIA-IB और झारखंड पुलिस करेगी पूछताछ

घर में अकेले थे भाई-बहन

मृतका की पहचान महुली गांव निवासी सुनील कुमार पासवान की बेटी पूजा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, घटना के समय पूजा की मां खेत में धान की रोपाई करने गई थीं, जबकि पिता मजदूरी के लिए बाहर थे। घर में केवल भाई-बहन मौजूद थे। इसी दौरान बारिश शुरू हुई और पूजा बारिश में भीगने के बाद घर के अंदर जाने लगी। दरवाजे के पीछे लगे बिजली के तार की चपेट में आने से उसे जोरदार करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गई। करंट लगने के बाद परिजन आनन-फानन में पूजा को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पूजा कुमारी चार भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर थी। परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहनें और एक भाई हैं। किशोरी की असामयिक मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment