मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच पर संशय, वेन्यू बदलने को लेकर चर्चा तेज

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2027 में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के एक टेस्ट मैच की मेजबानी को लेकर रांची में संशय की स्थिति बनती दिख रही है। BCCI के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक सीरीज का चौथा टेस्ट 19 से 23 फरवरी 2027 तक रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में प्रस्तावित है। हालांकि, अब इसके वेन्यू में बदलाव की चर्चा सामने आई है। बताया जा रहा है कि फरवरी में रांची में दिन की रोशनी अपेक्षाकृत जल्दी कम हो जाती है। टेस्ट क्रिकेट में रोज निर्धारित खेल समय का उपयोग महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में रोशनी कम होने की वजह से खेल प्रभावित होने की आशंका को लेकर वेन्यू पर विचार किए जाने की बात कही जा रही है।

टीम प्रबंधन ने BCCI के सामने उठाया मुद्दा

रिपोर्ट के अनुसार, टीम प्रबंधन ने रांची में मुकाबले के आयोजन को लेकर अपनी चिंता BCCI के सामने रखी है। प्रबंधन चाहता है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से महत्वपूर्ण इस सीरीज में ऐसे वेन्यू और समय तय किए जाएं, जहां मैच के दौरान ज्यादा से ज्यादा खेल संभव हो। हालांकि, रांची के टेस्ट का वेन्यू बदलने को लेकर BCCI की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल चौथा टेस्ट तय कार्यक्रम के अनुसार JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में ही होना है।

नागपुर से शुरू होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज

BCCI के 2026-27 घरेलू सत्र के कार्यक्रम के अनुसार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। पहला मुकाबला 21 जनवरी 2027 से नागपुर में होगा। इसके बाद 29 जनवरी से चेन्नई में दूसरा और 11 फरवरी से गुवाहाटी में तीसरा टेस्ट प्रस्तावित है। चौथा मुकाबला 19 फरवरी से रांची में, जबकि सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 27 फरवरी से अहमदाबाद में निर्धारित है।

अंतिम फैसला BCCI को लेना है

रांची के मैच को लेकर वेन्यू बदलने की चर्चा के बीच अब सबकी नजर BCCI के अंतिम फैसले पर है। जब तक बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक निर्णय नहीं आता, रांची का JSCA स्टेडियम ही चौथे टेस्ट का निर्धारित स्थल माना जाएगा।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment