मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Jharkhand JTET 2026: 1 नवंबर को 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा, मुख्य सचिव ने कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 का आयोजन 1 नवंबर को राज्यभर में किया जाएगा। परीक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने गुरुवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में शिक्षा विभाग, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक), सभी जिलों के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के आयोजन में किसी भी तरह की चूक या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राज्य, जिला और परीक्षा केंद्र स्तर पर कड़ी निगरानी रखने तथा परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचार मुक्त बनाने का निर्देश दिया।

राज्यभर में 986 परीक्षा केंद्र, 5.65 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

JTET-2026 के लिए पूरे झारखंड में कुल 986 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 तक के 1,95,935 और उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 तक के 3,69,113 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों की संख्या के लिहाज से धनबाद जिला सबसे आगे है। यहां 108 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, रांची में 101, पूर्वी सिंहभूम में 93, बोकारो में 72 और हजारीबाग में 53 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में सबसे अधिक 44,892 अभ्यर्थी रांची से शामिल होंगे। इसके बाद धनबाद में 38,509, पूर्वी सिंहभूम में 36,108 और बोकारो में 31,326 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्राथमिक स्तर पर सबसे अधिक 21,025 अभ्यर्थी पूर्वी सिंहभूम से परीक्षा देंगे। रांची में इस स्तर के 20,862 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

होटलों की जांच और साइबर सेल से निगरानी के निर्देश

मुख्य सचिव ने परीक्षा को कदाचार मुक्त रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा है। परीक्षा से पहले जिलों के होटलों की जांच कराने और साइबर सेल के माध्यम से लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। अभ्यर्थियों की आवाजाही को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ रोकने को भी कहा गया है। सभी जिलों को सुरक्षा, व्यवस्था और निगरानी से जुड़े इंतजाम समय पर पूरे करने का निर्देश दिया गया है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

31 अक्टूबर से शुरू होगा जैक का कंट्रोल रूम, जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

परीक्षा के सफल संचालन और अभ्यर्थियों की सहायता के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक काम करेगा।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जैक ने तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

  • 7485093436
  • 7485093437
  • 7485093440

परीक्षा से जुड़ी जानकारी या किसी समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने और परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment