मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

CM हेमंत सोरेन इंडिया गठबंधन की महाजुटान और रणनीतिक बैठक में होंगे शामिल, दिल्ली रवाना

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले INDIA गठबंधन के महाजुटान और रणनीतिक बैठक में हिस्सा लेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के साथ झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी दिल्ली रवाना हुए हैं।

रामलीला मैदान में जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता

नई दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की ओर से महाजुटान का आयोजन किया जा रहा है। इसमें गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा और आगे की रणनीति तैयार करने को लेकर बैठक होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की इस बैठक में भागीदारी को झारखंड में INDIA गठबंधन की राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, बैठक के एजेंडे और इसमें होने वाले फैसलों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment