मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

आरके सिन्हा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सम्राट चौधरी, राबड़ी देवी और चिराग पासवान; दीघा घाट पर आज अंतिम संस्कार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना : बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) के निधन से राजनीतिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर है। शनिवार को पटना स्थित अन्नपूर्णा आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न दलों के नेताओं का पहुंचना जारी रहा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने अन्नपूर्णा आवास पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने आरके सिन्हा के बेटे और भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा से मुलाकात कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी आवास पहुंचकर उन्हें नमन किया। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंत्री दिलीप जायसवाल, मिथिलेश तिवारी और सांसद रविशंकर प्रसाद समेत कई नेताओं ने आरके सिन्हा को श्रद्धांजलि दी।

दीघा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

डॉ. आरके सिन्हा का अंतिम संस्कार शनिवार को पटना के दीघा घाट पर किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए अन्नपूर्णा आवास पर नेताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों ने उनके सार्वजनिक जीवन और पार्टी के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

राजनीति और कारोबार दोनों क्षेत्रों में बनाई पहचान

डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा ने राजनीति के साथ-साथ कारोबारी जगत में भी अपनी अलग पहचान बनाई थी। वह SIS ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन थे। सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में उन्होंने एक बड़े कारोबारी समूह की स्थापना की। इसके अलावा वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे और राज्यसभा सांसद के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके थे। शुक्रवार को नोएडा स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर फैल गई।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment