मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मुंगेर में शराबबंदी के 11 साल: 4.77 लाख लीटर से अधिक शराब जब्त, 27 हजार से ज्यादा गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद मुंगेर जिले में पिछले 11 वर्षों के दौरान बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। उत्पाद विभाग, जिला पुलिस और रेल पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर 4.77 लाख लीटर से अधिक देशी और विदेशी शराब जब्त की है। वहीं, शराब के अवैध कारोबार और सेवन से जुड़े मामलों में 27 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 1 अप्रैल 2016 से 25 अक्टूबर 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में शराब की तस्करी और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

उत्पाद विभाग और पुलिस ने लाखों लीटर शराब की जब्त

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, उत्पाद विभाग ने 11 वर्षों में 1,01,676 छापेमारी की। इस दौरान 12,175 मामले दर्ज किए गए और 2,24,605.19 लीटर देशी तथा 22,190.74 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। विभाग की कार्रवाई में कुल 12,575 लोगों को गिरफ्तार किया गया। दूसरी ओर, मुंगेर पुलिस ने 1,44,126 छापेमारी कर 11,730 प्राथमिकी दर्ज कीं। पुलिस ने इस दौरान 2,22,134.060 लीटर शराब बरामद की और 14,537 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा रेल पुलिस ने 8,184.697 लीटर शराब जब्त की।

जब्त शराब का 99.60 प्रतिशत हिस्सा नष्ट

शराब जब्त करने के साथ ही उसके विनष्टीकरण की कार्रवाई भी की गई है। 29 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, जब्त शराब का 99.60 प्रतिशत हिस्सा नष्ट किया जा चुका है। पुलिस ने जब्त 2,16,675.810 लीटर शराब में से 2,15,562.720 लीटर नष्ट कर दी है। वहीं, उत्पाद विभाग ने 2,51,953.72 लीटर जब्त शराब में से 2,51,196.020 लीटर का विनष्टीकरण किया है। रेल पुलिस की ओर से जब्त पूरी शराब नष्ट की जा चुकी है। सहायक आयुक्त मद्य निषेध विकेश कुमार ने बताया कि जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है। अवैध निर्माण, तस्करी, भंडारण और खरीद-बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी छापेमारी और गिरफ्तारी का अभियान जारी रहेगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment