मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान शुरू, 92 उम्मीदवार मैदान में

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के वर्ष 2026-28 कार्यकाल के लिए शुक्रवार को मतदान शुरू हो गया। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता मतदान केंद्र पहुंचने लगे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। इस बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए कुल 92 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि 2,889 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान शुरू होने से पहले उम्मीदवारों ने अधिवक्ताओं से मुलाकात कर अपने समर्थन में वोट मांगे।

कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा मतदान

मतदान के लिए हाईकोर्ट परिसर की सेंट्रल लॉबी में मतपत्र वितरण की व्यवस्था की गई है। मतदाताओं को झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन या झारखंड स्टेट बार काउंसिल का पहचान पत्र दिखाने के बाद ही मतपत्र दिए जा रहे हैं। मतदान हॉल नंबर-1 और हॉल नंबर-2 में कराया जा रहा है। दोनों हॉल में लगभग 1,500-1,500 मतदाताओं के लिए बैलट बॉक्स की व्यवस्था की गई है। मतदान से पहले सभी उम्मीदवारों की मौजूदगी में बैलट बॉक्स का निरीक्षण कर उसे सील किया गया। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए परिसर में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की मदद से सेंट्रल लॉबी और दोनों मतदान हॉल पर लगातार नजर रखी जा रही है। अध्यक्ष पद के लिए अजीत कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन, आर.एस.पी. सिन्हा और रितु कुमार मैदान में हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अमरेश कुमार, धीरज कुमार, जय शंकर तिवारी, नवीन कुमार सिंह, प्राण प्रणय, राहुल कुमार गुप्ता और संजीव ठाकुर चुनाव लड़ रहे हैं।

महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर भी कड़ा मुकाबला

महासचिव पद के लिए अमित सिन्हा, बिनोद सिंह, मयंक कुमार, नवीन कुमार और संतोष कुमार सोनी के बीच मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद के लिए नलिनी झा, श्रेष्ठ मेहता और विपुल दिव्या मैदान में हैं, जबकि सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सचिव प्रशासन, सचिव पुस्तकालय समेत अन्य पदों के लिए भी कई उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक उम्मीदवारों ने अधिवक्ताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें : लातेहार में एसपी का थाने में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे और गश्ती बढ़ाने का निर्देश

गवर्निंग काउंसिल के लिए 51 उम्मीदवार

इस चुनाव में गवर्निंग काउंसिल सदस्य पद के लिए सबसे अधिक 51 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन का यह चुनाव अधिवक्ताओं के बीच काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे अगले दो वर्षों के लिए संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन होगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment