मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा बस स्टैंड में ‘अमृत धारा’ टंकी बंद, यात्रियों को पेयजल के लिए हो रही परेशानी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : झारखंड के जामताड़ा का बस स्टैंड संथाल परगना क्षेत्र का प्रमुख परिवहन केंद्र माना जाता है, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी देखने को मिल रही है। खासकर पेयजल की समस्या के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के बीचों-बीच स्थित इस बस स्टैंड से हर दिन हजारों यात्रियों की आवाजाही होती है। जिले के लगभग सभी गांवों और पंचायतों को जोड़ने वाला यह बस स्टैंड अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के काफिले का भी प्रमुख मार्ग है, बावजूद इसके यात्रियों की समस्याओं पर अब तक ठोस पहल नहीं हो पाई है।

अमृत धारा टंकी वर्षों से बंद

यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बस स्टैंड परिसर में लाखों रुपये की लागत से ‘अमृत धारा’ वाटर टंकी स्थापित की गई थी, ताकि खासकर गर्मी के दिनों में लोगों को ठंडा पानी मिल सके। लेकिन यह टंकी पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी है और इससे पानी नहीं निकल रहा है। स्थिति यह है कि आसपास के कुछ दुकानदारों ने इस टंकी के आसपास की जगह को सामान रखने के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने टेंपो और बस को मारी टक्कर, फल विक्रेता की मौत

चापाकल भी खराब

बस स्टैंड परिसर में लगा चापाकल भी लंबे समय से खराब पड़ा हुआ है। ऐसे में यात्रियों के पास पीने के पानी का कोई स्थायी इंतजाम नहीं बचा है।

रोजाना 60–70 बसों का संचालन

बताया जाता है कि यह बस स्टैंड रेलवे की जमीन पर संचालित होता है। यहां से प्रतिदिन करीब 60 से 70 बसें संथाल परगना के विभिन्न जिलों के साथ-साथ बिहार के कई शहरों के लिए रवाना होती हैं। हजारों यात्रियों की आवाजाही के बावजूद मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

यात्रियों और स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि, बंद पड़ी अमृत धारा वाटर टंकी की जल्द मरम्मत कर उसे चालू किया जाए। खराब पड़े चापाकल को ठीक कराया जाए ताकि यात्रियों को पीने का पानी मिल सके। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इन सुविधाओं को दुरुस्त नहीं किया गया तो आने वाले गर्मी के दिनों में यात्रियों को पानी के लिए निजी दुकानों पर निर्भर रहना पड़ेगा या फिर प्यासा ही रहना पड़ सकता है।

https://samacharpost.live/2026/03/hazaribagh-trailer-accident-tempo-bus-fruit-seller-death/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment