मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में सड़क हादसे के बाद बवाल, मुआवजे की मांग पर नरकी मोड़ में घंटों जाम रहा स्टेट हाईवे

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नरकी और झंडी के बीच हुए सड़क हादसे में 45 वर्षीय गणेश महतो की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने नरकी मोड़ के पास विष्णुगढ़-गोमिया स्टेट हाईवे जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मृतक गणेश महतो बोकारो जिले के बेदकारो (गांधीनगर) के रहने वाले थे।

स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद हुई मौत

जानकारी के अनुसार, गणेश महतो अपनी एक्टिवा स्कूटी से गांधीनगर से नरकी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नरकी और झंडी के बीच विपरीत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल गणेश महतो को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में नरकी मोड़ पहुंच गए। लोगों ने मुआवजे की मांग करते हुए स्टेट हाईवे पर आवागमन रोक दिया। प्रदर्शन के कारण विष्णुगढ़-गोमिया मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और प्रशासनिक सहायता मिलनी चाहिए।

दोनों मार्गों पर लगी वाहनों की लंबी कतार

सड़क जाम का असर केवल स्टेट हाईवे तक सीमित नहीं रहा। नरकी थर्मल पावर स्टेशन जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शनिवार रात करीब 12 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच वार्ता के बाद यातायात सामान्य कराने की कोशिश की गई।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment