मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नेतरहाट आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा स्थगित, अब 6 दिसंबर को होगा एग्जाम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : लातेहार स्थित नेतरहाट आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 6 में नामांकन की प्रवेश परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी गई है। पहले यह परीक्षा 22 नवंबर 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे 6 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा तिथि के साथ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि और एडमिट कार्ड जारी करने के कार्यक्रम में भी संशोधन किया है।

8,9 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, इच्छुक विद्यार्थी अब 8 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर निर्धारित थी। तिथि बढ़ने से उन अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अवसर मिलेगा, जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर सके थे। आवेदन विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकेगा। विद्यालय की ओर से जारी नए कार्यक्रम के अनुसार, प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 9 नवंबर 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। यह प्रवेश परीक्षा झारखंड के विभिन्न प्रमंडल मुख्यालयों में आयोजित होगी और इसके माध्यम से सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 6 में नामांकन किया जाएगा।

संशोधित शेड्यूल एक नजर में

प्रक्रियानई तिथि
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि8 अक्टूबर 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड9 नवंबर 2026 से
प्रवेश परीक्षा6 दिसंबर 2026

विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन पूरा करने तथा प्रवेश परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment