Samachar Post रिपोर्टर, रांची : JITO Ranchi के कार्यकाल 2026-28 के लिए रविवार को AGM के बाद चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। संगठन के इतिहास में यह पहली बार है, जब AGM के बाद मतदान के जरिए नई नेतृत्व टीम के गठन की प्रक्रिया पूरी हुई। चुनाव में कुल 72 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। संगठन में तीन निदेशक पदों के लिए चुनाव होना था। इसके लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। चुनाव मैदान में पायल सेठी, विशाल जैन, कुणाल जैन और प्रतीक जैन शामिल थे।
तीन निदेशक पदों के लिए हुआ मतदान
मतदान के बाद पायल सेठी को 71, विशाल जैन को 68 और कुणाल जैन को 42 वोट मिले। परिणाम के आधार पर इन तीनों को निदेशक पद के लिए निर्वाचित किया गया। निर्वाचित निदेशकों की ओर से कार्यकाल 2026-28 के लिए नई Head Table का गठन किया गया। इसमें पायल सेठी को चेयरमैन, कुणाल जैन को चीफ सेक्रेटरी और CA मोहित जैन को ट्रेजरर की जिम्मेदारी दी गई। चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराने के लिए प्रदीप जी जैन को RO नियुक्त किया गया था। उनकी देखरेख में मतदान और चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। नई Head Table का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण आगामी निर्धारित कार्यक्रम में होगा। इस दौरान वर्तमान पदाधिकारी नई टीम को संगठन की जिम्मेदारी सौंपेंगे।






















