मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हरमू पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख, BJP ने थाने में दिया आवेदन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित हरमू पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोते जाने का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने घटना पर विरोध जताते हुए अरगोड़ा थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। दूसरी ओर, घटना को लेकर पुलिस की जांच की मांग की गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने की बात कही गई है।

भाजपा ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के साथ इस तरह की घटना गंभीर विषय है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोतने से डॉ. मुखर्जी के विचारों और योगदान को प्रभावित नहीं किया जा सकता। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की जांच कर घटना में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस जांच और CCTV फुटेज खंगालने की मांग

घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा की साफ-सफाई भी की। पार्टी नेताओं ने पुलिस-प्रशासन से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच करने और घटना में शामिल लोगों की पहचान करने की मांग की है। मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस जांच के बाद ही घटना में शामिल लोगों और घटना के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment