मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रोजगार और नए निवेश पर CM हेमंत सोरेन का फोकस, IT से Nuclear Energy तक चर्चा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची में RMZ Infrastructure के अध्यक्ष दीपक छाबड़िया से मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में नए निवेश और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर विभिन्न क्षेत्रों की संभावनाओं पर चर्चा हुई।मुख्यमंत्री के अनुसार, बैठक में Global Capability Centres (GCCs) स्थापित करने के साथ IT, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इन क्षेत्रों में निवेश बढ़ने से राज्य में तकनीकी और पेशेवर क्षेत्रों से जुड़े रोजगार के अवसर विकसित हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में निवेश को लेकर हुई बातचीत को आगे बढ़ाया जाएगा।

न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर पर भी चर्चा

बैठक में Nuclear Energy समेत भविष्य की तकनीकों से जुड़े क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। यह चर्चा ऐसे समय में हुई है जब केंद्र स्तर पर भी न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में निजी भागीदारी और नई तकनीकों को लेकर नीतिगत बदलाव किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के युवाओं में क्षमता है और उन्हें नई तथा भविष्य की तकनीकों से जुड़े क्षेत्रों में काम करने के अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है।

निवेश बढ़ाने और युवाओं को अवसर देने पर जोर

हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि झारखंड में नए निवेश आएं और युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश से जुड़ी संभावनाओं पर हुई बातचीत को आगे बढ़ाकर ठोस अवसरों में बदलने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि नई तकनीकों और उभरते उद्योगों में झारखंड की भागीदारी बढ़ाने से राज्य को देश की विकास यात्रा में अपनी भूमिका मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment